13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dadri News:18 बच्चे और बस ड्राइवर घायल, ग्रेटर नोएडा में दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर से हुआ हादसा

Dadri school bus accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस और अन्य वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 18 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं, बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
greater noida dadri school bus accident 18 students injured

फोटो X

Dadri school bus accident: दादरी कोतवाली इलाके के आमका-रूपबास मार्ग पर सोमवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में हड़कंप मच गया। इस भीषण सड़क हादसे में एक बस में सवार 18 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बस का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस और राहगीरों ने जल्दी से बचाव काम शुरू कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

सामने से आ रही बस की गति थी तेज

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे के करीब जीएस एंड मेरी कान्वेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा का बस चालक संजीव रोजाना की तरह बस में लगभग तीस बच्चो को लेकर दादरी से ग्रेटर नोएडा स्कूल में छोड़ने के लिए आ रहा था जैसे वह दादरी अमका रुपबास रोड पर पहुंचा तो सामने से रामाज्ञा स्कूल की बस चालक तेज गति से खाली बस लेकर आ रहा था।

राहगीरों ने की मदद

दोनों बसों की आपस में जबरदस्त टक्कर होने से जीएस स्कूल की बस सवार बच्चों में चीख-पुकार शुरू हो गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीर एकत्रित हो गये और पुलिस को सूचना देकर घायल बच्चों को बस से निकालकर नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जीएस स्कूल चालक भी घायल हो गया। वहीं, रामाज्ञा स्कूल चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया घटना में 18 बच्चे घायल बताए गए हैं। जिनको दादरी मोहन शरुप अस्पताल व नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी है।

घायल बच्चे

  • शोर्य नागर- कक्षा चार
  • परिशा शुक्ला- एलकेजी
  • जानव- कक्षा पांच
  • पयूह मित्तल- कक्षा दो