11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gas Cylinder Scam Noida: गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर घर में घुसते हैं शातिर, पलक झपकते ही सिलेंडर पार!

Cylinder Expiry Scam: नोएडा में एक तरफ जहां लोग गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं शातिर चोरों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। ये शातिर चोर मासूम लोगों झांसा देकर सिलिंडर लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं, जानें क्र्या है पूरी घटना।

2 min read
Google source verification
noida gas cylinder theft gang fake agency workers alert

फोटो AI

Cylinder Expiry Scam: नोएडा में गैस सिलिंडर की किल्लत का फायदा उठाकर अब शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। ये शातिर अपराधी खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर घरों में दाखिल होते हैं और सिलिंडर की एक्सपायरी डेट या परिजनों से बात होने का झांसा देकर सिलिंडर लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ये चोर खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर घरों में दाखिल होते हैं और एक्सपायरी डेट या गैस लीकेज होने का डर दिखाकर सिलिंडर लेकर चंपत हो जाते हैं।

इनका निशाना घर में मौजूद बच्चे या अकेले रहने वाले बुजुर्ग होते हैं, जिन्हें झांसे में लेकर ये मिनटों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में इस तरह की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को सिलिंडर न सौंपें। किसी भी संशय की स्थिति में एजेंसी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें और संदिग्धों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

पहला केस: कथित एजेंसी कर्मी बन आए चोर दो सिलेंडर ले गए

नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में बबिता मंडल परिवार संग रहती हैं। पति-पत्नी फैक्टरी में काम करते है। सोमवार को उनका बेटा घर पर अकेला था। दो लोग घर आए। खुद को गैस एजेंसी कर्मी बताया। बेटे से महिला के पति का मोबाइल नंबर लेकर बात करने के नाटक किया। सिलिंडर की डेट एक्सपायर होने की बात कहते हुए बदलने की बात बोली। बच्चे को बातों में उलझाकर दोनों चोर एक भरा और एक खाली सिलिंडर चोरी कर ले गए।

दूसरा केस : एजेंसीकर्मी बता ले गए सिलेंडर

मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग के प्रदीप सजवाण विगत तीन साल से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा दो स्थित एफ-78 मकान में किराये पर पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार सुुबह दंपती ड्यूटी पर गए थे। घर पर आठ और 14 वर्षीय बच्चे मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति घर पहुंचे थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने कपड़े से मुंह ढक रखा था।

बच्चों को झांसे में फंसा रहे शातिर चोर

एक व्यक्ति ने गेट खुलवा कर बच्चों को बताया कि वह गैस एजेंसी से आए हैं। सिलिंडर लीकेज होने की शिकायत मिली है। बच्चों ने कहा ऐसी जानकारी नहीं है। एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से काल कर कहा अपने पापा से बात करो। वहीं, दूसरी तरफ से प्रदीप की ही आवाज में कुछ कहा गया। इससे बच्चे झांसे में आ गए। दोनों व्यक्ति बच्चों को बातों में उलझाया। बच्चे कुछ समझते तब तक शातिर दोनों सिलिंडर को बाइक पर रखकर भाग गए थे।

जांच कर रही पुलिस टीम

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सिलिंडर चोरी करने के मामले संज्ञान में हैं। तीनों जोन में इस तरह के मामलों को लेकर सतर्कता बतरने पर जोर दिया है। पुलिस टीम गिरोह की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही गिराेह को पकड़कर जेल भेजने की का्र्रवाई की जाएगी।