14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD का 6 दिन का अलर्ट! यूपी में बिगड़ेंगे हालात, इन इलाकों में 14,15,16,17,18 और 19 अप्रैल को बारिश का खतरा

Weather Forecast: मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों में Heatwave के साथ अचानक मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान है।

2 min read
Google source verification
climate change, Delhi NCR, Delhi Weather Forecast, downpour, drizzle, HeaT WAVE, heavy rainfall, Heavy rainfall alert April 2026, Heavy Rainfall Report, IMD, IMD latest rain forecast, IMD latest weather forecast, imd pre monsoon forecast, IMD weather bulletin, rain, rain forecast, rain radar, rain showers, rain today, rainfall, rainstorm, temperature, weather, Weather forecast, weather radar, winter storm warning, IMD weather update, IMD alert today, weather forecast India, aaj ka mausam, mausam update, rain alert today, rain today, rain forecast, rainfall update, heatwave alert India, temperature today, weather news Hindi, India weather news, thunderstorm alert, heavy rain alert, Delhi weather today, Delhi NCR weather, UP weather today, Uttar Pradesh weather forecast, UP rain alert, UP heatwave alert, Uttarakhand weather update, Uttarakhand rain alert, Delhi rain alert, North India weather update, IMD weather forecast today, weather update today India, rain thunderstorm alert India, heatwave North India, mausam vibhag update, UP Weather Alert, Uttarakhand Weather Update, IMD Alert April 2026, Heatwave in UP, Thunderstorm Alert India, Rain Alert Uttarakhand, Weather Update Today, Storm Alert North India

देश में मौसम अब खतरनाक करवट लेने जा रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक तरफ तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचकर लू जैसे हालात बनाएगा, तो दूसरी ओर अचानक आंधी, गरज-चमक और बारिश लोगों को चौंका सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे लू जैसे हालात बन सकते हैं। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

हालांकि, इसी बीच मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिल सकता है। यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश कब होगी

उत्तराखंड की बात करें तो यहां मौसम अपेक्षाकृत ज्यादा सक्रिय रहेगा। 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं, साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, जिससे यात्रा करने वालों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देशभर के मौसम ट्रेंड पर नजर डालें तो उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और अस्थिर मौसम का मिश्रण देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

वहीं, IMD ने देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल और जम्मू-कश्मीर में 18-19 अप्रैल के दौरान मौसम बदलने के संकेत है। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 17 अप्रैल के बीच बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश(Heavy Rain Alert) का अलर्ट है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 15 अप्रैल तथा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 15-16 अप्रैल को बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल और तटीय इलाकों में भी 14 से 17 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।