24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Google source verification
horrific road accident on lucknow agra expressway sleeper bus collides with truck 13 passengers injured

सांकेतिक फोटो

Road Accident in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर बेरिकेडिंग से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान वाराणसी के अजगरा निवासी विवेक (30), उनकी पत्नी ममता (30) और विवेक के दोस्त हरिराम (35) के रूप में हुई है। हरिराम राजस्थान के नागौर जिले के गांव गेदा की ढाणी का रहने वाला था। विवेक हरियाणा के भिवाड़ी में निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसके अलावा एक दूसरे परिवार की बच्ची परी गंभीर रूप से घायल हुई है।

ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर शाहपुर अंडरपास के पास ट्रक ने कार में टक्कर मारी है। ट्रक की टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की बॉडी काटकर लोगों को बाहर निकाला।
इसके बाद सभी को दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने विवेक, ममता और हरिराम को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची परी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली दादरी पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

ACP दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार को टक्कर मारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।