
फोटो सोर्स- ChatGPT
First flight date announced from Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल उद्धाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद से यात्रियों को एयरलाइंस की सुविधा का इंतजार था। चर्चाओं का दौर भी जारी है कि कब से हवाई यात्रा शुरू की जाएगी। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से घोषणा की गई है। उड़ान की तारीख भी निश्चित कर दी गई है, जिसके बाद अटकलों पर विराम लग गया। नोएडा एयरपोर्ट से लोगों को हवाई यात्रा की अच्छी सुविधा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने की तैयारी पूरी हो गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया है कि 15 जून से हवाई अड्डे का संचालन शुरू हो जाएगा। पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की होगी। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रमों की मंजूरी मिल गई है। यमुना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद 15 जून से संचालन शुरू करने की घोषणा की है। इसकी समय सारणी जल्दी घोषित की जाएगी।
यमुना एयरपोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार हवाई अड्डे के संचालन के पहले कई आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक आधुनिक टर्मिनल बनाया गया है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को हुआ था, जिसकी पहली उड़ान 15 जून 2026 से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के 79 दिन बाद इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान होगी।
इस संबंध में बताया गया कि उद्घाटन के तुरंत बाद उड़ान शुरू नहीं होती है। सुरक्षा जांच, तकनीकी टेस्ट और एयरलाइंस एलॉटमेंट जैसी प्रक्रियाओं को भी पूरा किया जाता है। नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जिसके शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल में यात्रियों और हवाई जहाज का दबाव कम होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट है। जिसे बिल्कुल नई जगह पर बनाया गया है। पहले चरण में 1.02 करोड़ (10.2 मिलियन) यात्रियों को सुविधा देने का अनुमान है, जिसे भविष्य में 7 करोड़ (70 मिलियन) करने का लक्ष्य है।
इसे तीन नामों से जाना जाता है; पहले है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे सरकारी दस्तावेजों में जगह मिला है। यह कुंवर में बना है, इसलिए इसे जेवर एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के कारण से भी जाना जाता है।
Published on:
01 May 2026 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
