23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में फिर इंसानियत शर्मसार, एक साल की मासूम को अगवा कर शौचालय में किया दुष्कर्म

घटना के वक्त आरोपी ने बच्ची को मां के पास से अगवा कर लिया था। बच्ची घटना के वक्त अपनी मां के पास सो रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 2 Nov 2018, 2:55 PM IST

Minor Girl Rape

Minor Girl Rape

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हजरत निजामुद्दीन इलाके में दिनदहाड़े एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। घटना बुधवार की है, जब एक युवक दिनदहाड़े एक साल की बच्ची को उठाकर ले गया और पब्लिक टॉयलेट के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची अपनी मां के साथ खुले में सो रही थी। इसी दौरान वहशी दरिंदे ने बच्ची को उठा लिया और थोड़ा दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची को मां के पास से उठाकर ले गया दरिंदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुबातिक, 2 अन्य बच्चियों ने इस पूरी वारदात को देखा तो तुरंत बच्ची की मां को इसकी जानकारी दी। बाद में बच्ची की मां ने शोर मचाकर तुरंत आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय गुलजार के रूप में हुई है, जो आसपास के इलाके में ही छोटा-मोटा काम करता है। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शुलभ शौचायल में काम करती है महिला

पुलिस ने बताया है कि बच्ची अपने परिवार के साथ हजरत निजामुद्दीन इलाके में रहती है। बच्ची की मां शुलभ शौचालय में नौकरी करती है और उसके पांच बच्चे हैं। बुधवार को काम पर जाते वक्त महिला अपनी छोटी बच्ची को साथ ले गई थी और अक्सर वो बच्ची को अपने साथ ही ले जाया करती थी। बुधवार को भी महिला अपनी बच्ची को साथ ले गई। काम के बाद महिला थकान की वजह से पास में ही सो गई। साथ में अपने बच्ची को भी लिटा लिया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को उठा लिया और उसे कुछ दूर ले गया और उसके साथ दुषकर्म किया।

घटनास्थल पर खून से लथपथ मिली बच्ची

इस पूरी घटना को पास में ही खेल रहीं दो बच्चियों ने देख लिया। उन बच्चियों ने इसकी जानकारी महिला को दी। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ पहुंची। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ पड़ी बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग