मेरठ

शोपिया में शहीद हुआ बागपत का लाल, होली पर परिवार में मच गया कोहराम

होली के दिन सेना मुख्यालय से आई कॉल से पसरा मातम इस खबर के आने के बाद पूरे गांव में नहीं मनाई हाेली

2 min read
Mar 30, 2021
मेरठ का लाल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बागपत . होली के दिन गांव लुहारी में सेना मुख्यालय से आई फोन कॉल ने सभी काे हिलाकर रख दिया। खबर थी कि गांव के रहने वाले जबर सिंह का बेटा पिंकू जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में हुए एक आतंकी हमलले में शहीद हाे गया। पिंकू कुमार 2001 जाट बटालियन के जवान थे। रविवार को सुबह परिजनों को पिंकू कुमार के शहीद होने की सूचना मिली तो परिवार से गांव तक कोहराम मच गया। पूरा गांव और परिवार गमजदा हो गया। इस घटना के बाद से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने गांव के लाल की शहादत पर पूरे गांव ने होली न मनाने का फैसला किया। इस दौरान गांव के किसी घर से होली का पूजन नहीं किया गया। पिंकू का परिवार और गांव शोक में डूबे हुए हैं।

बागपत के बड़ौत स्थित लुहारी गांव के रहने वाले पिंकु कुमार का जन्‍म 1983 में हुआ था। 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना ने बताया कि पिंकु कुमार एक ऑपरेशन के तहत आंतकियों की तलाश में गए हुए थे उनके साथ और भी जवान थे। आंतकियों से हुए मुठभेड़ में पिंकू कुमार को गोली लगी थी जिन्‍हें उपचार के लिए लाया गया था लेकिन तब वे शहीद हो गए । शोपियां में शहीद जवान पिंकू कुमार का एक नौ महीने का बेटा और उनकी दो बेटियां हैं बड़ी बेटी आठ साल की तो छोटी बेटी पांच साल की है। पत्‍नी कविता का रो-रोकर बुरा हा है। इनके पिता जबर सिंह कहते हैं कि बेटे की शहादत पर उन्‍हें गर्व है। शहीद जवान के बड़े भाई मनोज खेती का काम करते हैं। मंडलायुक्त मेरठ, एडीजी राजीव सबरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने शहीद सैनिक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Published on:
30 Mar 2021 08:29 pm
Also Read
View All
तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश

सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?