29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली खेलकर लाैट रहे पुलिसकर्मियों की कार पोल से टकराई तीन की माैत, दाे गंभीर

वैगनआर कार में थाने से पुलिस चाैकी जा रहे थे पांच सिपाही रास्ते में बिजली के पाेल से हाे गई कार की सीधी टक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 30 Mar 2021, 7:23 PM IST

muzaffarnagara.jpg

मुजफ्फरनगर एक्सीडेंट के बाद माैके पर माैजूद राहगीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar) मंसूरपुर थाने से साेहंजनी तगान पुलिस चाैकी पर होली खेलने जा रहे पांच सिपाहियाें की कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना ( road accident ) में तीन पुलिसकर्मियाें की माैत हाे गई जबकि दाे की हालत गंभीर बनी हुई है। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में दोनों काे भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस के आला अफसरों ने माैके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल देखा और अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियाें ( policeman ) से बात करके उन्हे बेहतर उपचार का भराेसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: अलग-अलग हाद्सों में दस से अधिक की माैत, 20 से अधिक घायल, होली पर खूनी रंग से लाल हुई वेस्ट की सड़कें

दुर्घटना थाना मंसूरपुर क्षेत्र में हुई। यहां पांच पुलिसकर्मी होली खेलते हुए वैगन आर कार में सवार होकर थाना मंसूरपुर से पुलिस चौकी सोहंजनी तगान पर अपने साथियों के साथ होली की खुशियां मानने जा रहे थे। इनकी कार जैसे ही सोहनंजनी से कुछ ही दूरी पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांचों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी किसी तरह सभी पुलिसकर्मियाें काे क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और पुलिस काे दुर्घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का एक और कारनामा: अपने इंस्पेक्टर काे बचाने के लिए क्राइम ब्रांच ने लिखा चूहें पी गए 2400 पेटी शराब

इस तरह सभी काे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर भिजवाया गया जिसमें एक पुलिसकर्मी अजय की रास्ते में ही मौत हो गई। इलाज के दाैरान दूसरे पुलिसकर्मी प्रदीप ने भी दम ताेड़ दिया। इसके करीब एक घंटे बाद तीसरे पुलिसकर्मी महेंद्र की भी माैत हाे गई। कार में कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल महेंद्र सिंह कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल प्रवेश कुमार सवार थे। इनमें से कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार का पोस्टिंग पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर से जनपद बिजनौर हो गया था। महेंद्र, प्रदीप और प्रवेश मंसूरपुर थाने पर ही तैनात थे।

यह भी पढ़ें: मजदूर ने मांगे रुपए, तो पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र ने की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव और सहारनपुर से डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। डीआईजी ने बताया कि घटना दुखद है। घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज दिलवाया जा रहा है। दुर्घटना में जिन पुलिसकर्मियाें की माैत हुई है उनके परिजनाें काे सूचित कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग