मेरठ

चलते हुए फोन पर कर रहे हैं बात तो फंस सकते हैं दोतरफा मुसीबत में

फोेन पर अक्सर लोग राह चलते हुए बात करते हैं। लेकिन उनकी ये आदत उन्हें मुसीबत में डाल सकती है।

2 min read
May 05, 2018

बागपत। आपने अक्सर लोगों को राह चलते फोन पर बात करते हुए देखा होगा। इनकी आदत होती है कि वह चलते हुए अपने फोन पर बात करते रहे। वहीं अगर आप भी राह चलते मोबाईल पर बात करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। नहीं तो हो सकता है आपको इसके चलते पुलिस व थाने के चक्कर काटने पड़े।

क्या है पूरा मामला

राह चलते लोगों को फोन पर बात करते हुए अब बदमाश अपना शिकार बना रहे हैं। वह लोगों के फोन स्नैच कर फरार हो जाते हैं। वहीं वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया जाता है कि लोग इसे तुरंत समझ भी नहीं पाते। ऐसा ही एक मामला बागपत जिले का सामने आया है। पुलिस ने ऐसे चोरों का खुलासा किया है जो राह चलते फोन पर बात करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पुलिस ने आरोपीयों के पास से एक दर्जन मोबाईल फोन भी बरामद किये हैं। अभी पूछताछ में लगी पुलिस का कहना है कि अन्य लोगों से भी पुछताछ की जा रही है।

पुलिस के लिए बना सिरदर्द

मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है जहां रहने वाले दो मोबाईल चोर कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस की मानें तो ये चोर रास्ते में मोबाईल पर बात करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। चोर बाईक पर सवार होकर आते थे और राह चलते लोगों पर नजर रखते थे। जो लोग रास्ते में मोबाईल पर बात करता मिलता था उसके पास बाईक लगाकर उसका मोबाईल छीनकर फरार हो जाते थे। इसके बाद वह मोबाईल का डाटा चोरी कर उसे सस्ते में बेच देते थे।

एसपी बागपत जयप्रकाश ने बताया कि बीती शाम इन दोनों मोबाईल चोरों को बड़ौत एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों चोर बड़ौत के ही रहने वाले हैं। इनसे अभी भी पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि ये मोबाईल किसके थे और कहां से चोरी किये गये हैं।

Published on:
05 May 2018 05:17 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड