मेरठ

Bank Holidays: आज ही निपटा लें अपने काम, इतने दिन के लिए बंद हो रहे हैं बैंक

Highlights त्योहारी सीजन में लोगों को होगी कैश की दिक्कत शनिवार को ही खुलेंगे बैंक, इसके बाद होगी छुट्टियां लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से आएंगी दिक्कतें  
less than 1 minute read
• •
Oct 05, 2019
meerut

मेरठ। त्योहारी सीजन (Festivals season) में लोगों को रुपये-पैसे की परेशानी से बचने के लिए थोड़ा सजग रहना होगा, क्योंकि इन दिनों बैंकों की छुट्टियां (Banks Holidays) भी रहेंगी। ऐसे में बैंक बंद रहेंगे तो एटीएम (ATM) भी कैश की डिमांड के कारण खाली हो जाएंगे। अक्टूबर (October) में वैसे तो कई दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। फिलहाल तो लगातार तीन दिन बैंक बंद होने जा रहे हैं और लोगों को कैश संबंधी (Cash) परेशानी आ सकती है। इसलिए पांच अक्टूबर शनिवार का दिन ही बचा है कि आप अपने काम निपटा लें, ताकि अगले तीन दिन बैंकों की छुट्टियां होने से परेशानी से बचा जा सके।

6, 7 और 8 अक्टूबर की छुट्टी

बैंकों की लगतार तीन दिन की छुट्टियां पडऩे वाली हैं। छह अक्टूबर को रविवार है। सात अक्टूबर को रामनवमी है और आठ अक्टूबर को दशहरा है। इन तीन दिन लगतार छुट्टियां रहने से लोगों को कैश संबंधी दिक्कतें आएंगी, क्योंकि त्योहार चल रहे हैं। ऐसे में उनके पास शनिवार का दिन ही बचता है, जिसमें लोग बैंक संबंधी काम और कैश की परेशानी से बच सकते हैं। बैंक प्रबंधक केसी शर्मा का कहना है कि बैंक की लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इसी बीच, शनिवार की सुबह से ही एटीएम से पैसा निकालने वालों की भीड़ देखी गयी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
05 Oct 2019 10:18 am
Also Read
View All
पति की हत्या कर सांप के काटने से मौत दिखाने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी, सजा सुनते ही रोने लगे दोनों

मुस्कान के बाद अब रविता को फांसी की सजा, प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, पति की हत्याकर बिस्तर पर छोड़ा था सांप

Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल