
ब्रहमपुरी में दो समुदाय के बीच टकराव के बाद आज पुलिस तैनात है। एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे हैं दोनों अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की है।
एडीजी और आईजी ने लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। ब्रहमपुरी में संवेदनशील स्थान पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया है। आरोपियो की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
लखनऊ तक पहुंचा मामला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस के आने पर भी पथराव नहीं रुका। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद आरोपी भागे। घटना के विरोध में भाजपाइयों ने तीन घंटे तक ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया।
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। एडीजी और आईजी ने माहौल शांत करने के लिए मोर्चा संभाला है। दोनों अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर गश्त कर रहे हैं।
एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया।