26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होलिका दहन के चंदे को लेकर मेरठ में संप्रदायिक बवाल, पथराव और बोतलें चली

देर रात मेरठ में होलिका दहन के चंदे को लेकर संप्रदायिक बवाल हो गया। एक पक्ष ने जमकर पथराव किया और बोतलें फेंकी, जिसमें कई लोग घायल हो गए है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 6 Mar 2023, 8:49 AM IST

होलिका दहन चंदे को लेकर मेरठ में संप्रदायिक बवाल, पथराव और बोतलें चली

संप्रदायिक बवाल के दौरान ईंट से पटी गली।

महागनगर के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरी नगर में होलिका दहन चंदे को लेकर दो संप्रदायिक के लोगों के बीच तनाव हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और महिलाओं ने छत से पथराव किया और कांच की बोतलें फेंकी।

संप्रदायिक बवाल की सूचना पर एसपी सिटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी ली। मारपीट में करीब 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाके में पीएसी और फोर्स को तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : CTET paper 2022 लीक मामले में फरार आरोपी को STF ने पकड़ा, कीमती मोबाइल बरामद

क्षेत्र के पार्षद शहजाद मेवाती सहित कई लोगों पर हमले और मारपीट का आरोप है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि होली के चंदे को लेकर झगड़ा हुआ। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


दूसरी तरफ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा समेत तमाम नेता थाने में पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर एसएसपी और डीएम भी पहुंच गए। थाने में आधी रात तक हंगामा चलता रहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग