26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CTET paper 2022 लीक मामले में फरार आरोपी को STF ने पकड़ा, कीमती मोबाइल बरामद

सीटेट पेपर 2022 लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 5 Mar 2023, 3:50 PM IST

CTET paper 2022 लीक मामले में फरार आरोपी को STF ने पकड़ा, कीमती मोबाइल बरामद

पुलिस हिरासत में सीटेट परीक्षा 2022 लीक मामले का आरोपी।

मेरठ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में सीटेट पेपर 2022 लीक मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजीत उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामलाल निवासी खेड़ा इस्लामपुर बागपत है। अजीत सीटेट पेपर 2022 लीक मामले के बाद से फरार चल रहा था।


यह भी पढ़ें : Holi 2023: 'एसपी साहब! होली पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही है, अवकाश चाहिए' और फिर...


कंकरखेड़ा पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे के पास से अजीत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी के पास दो बेशकीमती मोबाइल बरामद हुए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने सीटेट पेपर 2022 लीक कराने वाले दो आरोपियों सोमबीर व महक सिंह को जेल भेज दिया था। वहीं गिरोह का एक सदस्य अजीत उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामलाल निवासी खेड़ा इस्लामपुर बागपत फरार चल रहा था।


यह भी पढ़ें : Holi 2023: 1500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन, संवेदनशील स्थानों पर PAC और RAF तैनात

शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सरधना रोड पर किसी से मिलने के लिए आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक शामली की तरफ से बाइक पर एक युवक पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रूकने का इशारा किया।

पुलिस को देेखकर युवक ने भागने का प्रयसा किया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को पकड़कर थान ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अजीत उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।

पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल व 15 सौ रूपए बरामद हुए। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस आरोपी के मोबाइल से अन्य महत्तवपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग