26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2023: ‘एसपी साहब! होली पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही है, अवकाश चाहिए’ और फिर…

एक इंस्पेक्टर ने होली के अवकाश के लिए एसपी को ऐसा प्रार्थना पत्र लिखा। जिसे पढ़कर एसपी भी मुस्कुरा दिए और अवकाश भी स्वीकृत कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 5 Mar 2023, 9:04 AM IST

Holi 2023: 'एसपी साहब! होली पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही है, अवकाश चाहिए' और फिर...

फर्रूखाबाद में तैनात इस्पेक्टर द्वारा एसपी को अवकाश के लिए लिखा गया प्रार्थना पत्र।

मामला जिला फर्रुखाबाद का है। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस है। होली के मददेनजर इस बार पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। लेकिन पुलिस विभाग के एक इंस्पेक्टर ने ऐसी समस्या बताकर दस दिन का अवकाश मांगा।

यह भी पढ़ें : Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन करें इन ये उपाय, दूर होगी जीवन की समस्याएं

जिसे सुनकर और पढ़कर अधिकारी भी हैरान हो गए। एसपी ने इंस्पेक्टर को पांच दिन का अवकाश दिया है। इंस्पेक्टर का प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस की रिट एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी अशोक कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा, ‘शादी के 22 वर्ष में प्रार्थी की पत्नी होली के अवसर पर अपने मायके नहीं जा सकी है। इस कारण वह प्रार्थी से बेहद नाराज चल रही है। वह होली के अवसर पर अपने मायके जाने एवं प्रार्थी को साथ ले चलने की जिद कर रही है। इस कारण प्रार्थी को अवकाश की महती आवश्यकता है। श्रीमान जी से विनम्र अनुरोध है कि प्रार्थी की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रार्थी को 04 मार्च से 10 दिन का अवकाश देने की कृपा करें।’

यह भी पढ़ें : Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन करें इन ये उपाय, दूर होगी जीवन की समस्याएं


एसपी ने पूरा प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है। जब यह प्रार्थना पत्र एसपी अशोक कुमार मीणा के समाने पहुंचा तो वह प्रार्थना पत्र पढ़कर मुस्कुरा दिए।

यह भी पढ़ें : Holi 2023 : होली से पहले नकली शराब का कारोबार, हजारों लीटर शराब बरामद

उन्होंने पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया। उसके बाद यह अवकाश प्रार्थना पत्र वायरल हो गया है। विभागी कर्मचारी व अधिकारी कह रहे हैं कि छुट्टी लेने का यह नायाब तरीका है। इस मामले में एसपी अशोक कुुमार मीणा ने बताया कि समस्या को देखते हुए पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग