26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2023 : होली से पहले नकली शराब का कारोबार, हजारों लीटर शराब बरामद

होली से पहले हस्तिनापुर खादर में नकली शराब का कारोबार जोरों पर है। आबकारी विभाग अब तक हजारों लीटर शराब बरामद कर चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Mar 2023, 3:08 PM IST

Holi 2023 :  होली से पहले नकली शराब का कारोबार, हजारों लीटर शराब बरामद

खादर में अवैध नकली शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम।

होली से पहले मेरठ के हस्तिनापुर खादर में नकली शराब का धंधा शुरू हो गया है। इस बार आबकारी विभाग ने पहले से अभियान चलाया हुआ है। आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान के तहत कई स्थानों पर छापामारी की। कार्रवाई के दौरान कई कुंटल लहन को बरामद कर नष्ट किया है।


यह भी पढ़ें : Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन करें इन ये उपाय, दूर होगी जीवन की समस्याएं

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की गई।


यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री पर लगी थी सील, बैंक ने दे दिया 20 करोड़ रुपए का लोन

आबकारी इंस्पेक्टर ज्योति अग्रवाल ने बताया कि टीम ने थाना मवाना के गांव बीननगर के जंगल में दबिश दी। टीम ने दबिश के दौरान झाड़ियों में गड्ढों में छुपाकर रखे 1500 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट की है। वहीं मौके पर एक बड़ी ट्यूब बरामद की गई।

बताया गया कि ट्यूब में 200 लीटर कच्ची शराब भरी थी। कच्ची शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत कार्रवाई की गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग