26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वमंत्री की मीट फैक्ट्री थी सील, बैंक ने दिया 20 करोड़ का लोन

बसपा के पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी की सील लगी मीट फैक्ट्री पर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सील लगी मीट फैक्ट्री पर बैंक ने 20 करोड़ रुपए का लोन दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Mar 2023, 3:12 PM IST

पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री पर लगी थी सील, बैंक ने दे दिया 20 करोड़ रुपए का लोन

पुलिस हिरासत में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी। (फाइल फोटो)

बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी याकूब कुरैशी और उसका एक बेटा इस समय जेल में बंद हैं। याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर 14 (ए) के तहत करोड़ों रुपए की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई अब अटक गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी में एक अप्रैल से शुरू होगी गेंहू की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए निर्धारित

अलफहीम मीटेक्स कंपनी में याकूब कुरैशी सहित उनके कई रिश्तेदार पार्टनर हैं। जो गैंगस्टर के मुकदमे में नामजद नहीं हैं।

बैंक ने बिना जांच दे दिया लोन
पुलिस की जांच में पता चला कि याकूब की सील मीट फैक्टरी को बैंक ने बिना जांच के 20 करोड़ रुपए का लोन दिया है। इस पर पुलिस ने बैंक अधिकारियों से जवाब मांगा है।


यह भी पढ़ें : अभिनेता नवाजुद्दीन सिदृीकी पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, सीओ को दिया शिकायती पत्र

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने जानकारी दी कि याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर 2019 में मेरठ विकास प्राधिकरण ने सील लगा दी थी। इसके बावजूद बैंक ने 2021-22 में याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स कंपनी को 20 करोड़ रुपए का लोन पास कर दिया।

इसमें नौ करोड़ रुपए बैंक याकूब कुरैशी को दे चुकी है। इसकी जानकारी पर पुलिस ने जांच की। इसमें बैंक की भूमिका पर सवाल उठे।

यह भी पढ़ें : यूपी के राज्यमंत्री के नाम Instagram पर fake ID बनाकर लोगों से मांगे रुपए

एसपी सिटी ने अपने आफिस में बैंक अधिकारियों को बुलाकर इस बारे में पूरी जानकारी मांगी है। एसपी सिटी ने पूछा कि सील पड़ी फैक्टरी पर बैंक ने लोन कैसे दे दिया। बैंक अधिकारी इस बारे में कोई जवाब नहीं दे सके हैं।

31 मार्च 2022 को पकड़ा था पांच करोड़ रुपए का मीट
31 मार्च 2022 को याकूब की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग का भंडाफोड़ करके पुलिस ने याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम व दोनों बेटे इमरान, फिरोज सहित 17 लोग नामजद हुए थे।

इसके बाद गैंगस्टर में याकूब परिवार नामजद हुआ। पुलिस ने याकूब की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के लिए चिह्नित की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग