26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में एक अप्रैल से शुरू होगी गेंहू की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए निर्धारित

यूपी में किसानों से एक अप्रैल से गेंहू की खरीदा जाएगा। इसके लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Mar 2023, 9:06 AM IST

यूपी में एक अप्रैल से शुरू होगी गेंहू की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए निर्धारित

एक अप्रैल से 15 जून तक खरीदा जाएगा यूपी में किसानों से गेंहू।

मेरठ सहित प्रदेश के किसान गेंहू क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से अपनी फसल बेच सकेंगे। सरकार ने 1 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : यूपी में धूल भरी हवा का अलर्ट, 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

गेंहू 2125 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 15 जून तक खरीदा जाएगा। एमएसपी का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग की वेबसाइट पर कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो चुकी है।

मेरठ के जिला कृषि उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि किसानों को गेहूं के मूल्य का भुगतान बैंक खाते में जाएगा। किसानों को गेहूं बेचने के पहले किसी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे से खाद्य विभाग के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा। एमएसपी का लाभ उठाने वाले किसानाें को आधार कार्ड नंबर, अपना नाम सही अंकित करना होगा।

यह भी पढ़ें : अभिनेता नवाजुद्दीन सिदृीकी पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, सीओ को दिया शिकायती पत्र

इसके अलावा कंप्यूटराइज्ड खतौनी खाता संख्या पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे एवं बोए गए गेहूं तथा अन्य फसल के रकबे को भी दर्ज करना होगा। संयुक्त भूमि की दशा में अपनी हिस्सेदारी की सही घोषणा रजिस्ट्रेशन के दौरान करनी होगी।

किसान के आधार नंबर का बैंक खाते से जुड़ा होना भी अनिवार्य किया गया है। बैंक खाते में पिछले तीन महीने में लेन-देन भी होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग