26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता नवाजुद्दीन सिदृीकी पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, सीओ को दिया शिकायती पत्र

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के घर का झगड़ा बढ़ता जा रहा है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद खत्म होने के का नाम नहीं ले रहा है। भाभी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Mar 2023, 7:06 PM IST

अभिनेता नवाजुद्दीन सिदृीकी पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, सीओ को दिया शिकायती पत्र

सीओ बुढ़ाना को शिकायती पत्र सौंपने जातीं अभिनेता नवाजुद्दीन की भाभी सैयदा मुनव्वर व अन्य।

मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी ने बुढ़ाना कोतवाली पुलिस पर अपने पति अयाजुद्दीन को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया। सीओ बुढ़ाना से की गई शिकायत में थाना प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।



यह भी पढ़ें : पत्नी ने मासूम बेटी के सामने शराब पीने से किया मना तो 20 वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

बुधवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर पुश्तैनी संपत्ति के मामले में पावर ऑफ अटॉर्नी देकर भाई अलमासउद्दीन को सभी अधिकार सौंप दिए थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आने की खबर पाकर उनके बड़े भाई अयाजउद्दीन तहसील पहुंचे और उन्होंने वहां हंगामा किया था।



यह भी पढ़ें : Umesh Pal Murder Case: मेरठ में अतीक के रिश्तेदारों के लिए STF ने बिछाया जाल

बुढ़ाना पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उन्हें हिरासत में रखा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया था। वहां वह करीब 6 घंटे तक पुलिस की हिरासत में रहे थे, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अभिनेता के बड़े भाई अयाजुद्दीन की पत्नी सैयदा मुनव्वर ने सीओ बुढ़ाना को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस ने उनके पति को 6 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा।



यह भी पढ़ें : उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन, जांच में जुटी एसटीएफ

उन्होंने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना बृजेश कुमार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। सैयदा मुनव्वर ने प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर देवर और फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए।

सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम का कहना है कि बुधवार को अभिनेता के बड़े भाई अयाजुद्दीन को पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका में हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें मुचलका पाबंद भी किया गया है। पूरी प्रक्रिया कानून के तहत अपनाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग