
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्ने सोसाइटी में रात को मासूम बेटी के सामने पत्नी ने शराब पीने से मना किया। इससे फैक्ट्री मालिक ने गुस्से में 20वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, राजस्थान के रहने वाले तरुण कुमार पत्नी श्वेता और 13 साल की बेटी के साथ सोसाइटी की 20वीं मंजिल पर रहते थे। तरुण की अलवर में पाइप बनाने की फैक्ट्री है।
रात को तरुण फ्लैट पर शराब पी रहे थे। इस दौरान पत्नी ने कहा कि बेटी के स्कूल में पेपर हैं, इसलिए शराब बाद में पीना। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तरुण ने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
Published on:
2 Mar 2023, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.