26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेफ्टीनेंट कमांडर बता सेना में भर्ती के नाम पर करता था ठगी, STF ने नोएडा से पकड़ा

भारतीय सेना में युवकों की भर्ती कराने के नाम पर फर्जी लेफ्टीनेंट ने ठगी की। फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर को एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Mar 2023, 2:21 PM IST

लेफ्टीनेंट कमांडर बनकर सेना में भर्ती के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने नोएडा से पकड़ा

फर्जी लेफ्टीनेंट कमांडर और उससे बरामद सामान।

बताया जाता है कि फर्जी लेफ्टीनेंट कमांडर रक्षा मंत्रालय व भारतीय सेना में भर्ती के नाम पर अवैध वसूली करता था। फर्जी लेप्टीनेंट का नाम अतुल माथुर है। एसटीएफ गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


यह भी पढ़ें : मां की हत्या कर बेटे ने बहन को भेजा VIDEO: बोला - मां मुझे माफ कर दो

मेरठ का रहने वाला अनिल कुमार, भारतीय रक्षा मंत्रालय में मिनिस्ट्रियल स्टाफ है। वह भी गैंग का सक्रिय सदस्य है। अनिल कुमार युवकों के फॉर्म में जालसाजी करके रक्षा मंत्रालय का गेट पास बनवाता है। जिसको युवकों को देकर उनको ठगता था। एसटीएफ की टीम जांच-पड़ताल में जुटी है।


यह भी पढ़ें : SDO की गाड़ी का चालान काटना परिवहन विभाग को भारी पड़ा, ऑफिस की कटी लाइट

जम्मू-कश्मीर इंटेलीजेंसी के इनपुट पर कार्रवाई
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि काफी दिन से जम्मू-कश्मीर इंटेलीजेंस से एसटीएफ को सूचना मिली। जिसमें पता चला कि रक्षा मंत्रालय व भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर फर्जी तरीके से अवैध वसूली करने के लिए अतुल माथुर आने वाला है। जिसको घेराबंदी करके नोएडा से पकड़ लिया गया।

अतुल माथुर जो कि फर्जी लेप्टीनेंट कमांडर बना हुआ था। पूछताछ में बताया कि बेरोजगार युवकों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर 10 से 20 लाख रुपए लिए जाते हैं। इसी के साथ उनके शैक्षिक, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों आदि की मूल कॉपी रख ली जाती है।


यह भी पढ़ें : वीडियो: CM योगी ने विधानसभा में अखिलेश यादव की अनुपस्तिथि का उड़ाया मजाक

आरोपी ने बताया कि उसका भाई सनी कुमार और मेरठ निवासी अजय उर्फ अनिल जो रक्षा मंत्रालय में मिनिस्टीरियल स्टाफ है गैंग में शामिल हैं।


एसटीएफ ने फर्जी लेफ्टीनेंट के कब्जे से वर्दी, आईडी कार्ड, नेवी की वर्दी, आर्मी की वर्दी, डायरी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड बरामद किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग