26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SDO की गाड़ी का चालान काटना परिवहन विभाग को भारी पड़ा, ऑफिस की कटी लाइट

बिजली विभाग के अधिकारी की हूटर लगी गाड़ी का चालान करना परिवहन विभाग को महंगा पड़ गया। दोनों विभाग की तकरार में परिवहन विभाग के ऑफिस की लाइट कट गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 2 Mar 2023, 12:05 PM IST

a2.jpg

कोतवाली में खड़ी एसडीओ की गाड़ी

ललितपुर जनपद में वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी ने एक हूटर लगी गाड़ी का चालान कर दिया। वह गाड़ी बिजली विभाग के एसडीओ की थी। उसके बाद दोनों विभागों के बीच तकरार शुरू हो गई और नाराज बिजली विभाग के एसडीओ ने परिवहन विभाग के ऑफिस की लाइट कटवा दी।


ड्राइवर ने दबंगई के साथ दिया जवाब

असिस्टेंट डिविजनल ट्रांसपोर्ट ऑफीसर एसके गौड़ अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी वहां से गुजरी। गाड़ी के शीशे में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और उस पर हूटर लगा था। चेकिंग टीम ने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने दबंगई के साथ कहा, "गाड़ी बिजली विभाग के एसडीओ साहब की है।"

कोतवाली में खड़ी करवा दी गाड़ी

एआरटीओ ने ड्राइवर से बोलेरो से संबंधित डाक्यूमेंट्स मांगे। लेकिन ड्राइवर नहीं दिखा पाया। परिवहन विभाग में गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी को कोतवाली में खड़ी करवा दी।


बिजली कटने से परिवहन विभाग का काम ठप

एसडीओ की गाड़ी का चालान होने के बाद जब दूसरे दिन सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उन्हें लाइट कटी मिली। सूचना मिलने पर एआरटीओ मौके पर पहुंच गए जब बाहर जाकर देखा तो खंभे से केबल कटी हुई थी। लाईट न होने की वजह से परिवहन विभाग में दिनभर कामकाज प्रभावित बना रहा।


पूरे मामले पर ये बोले अधिकारी

एआरटीओ एसके गौड़ का कहना है कि ऑफिस का बिजली कनेक्शन कटने के बाद विभाग का काम प्रभावित हो गया है। वहीं, एक्सक्यूटिव इंजीनियर पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्शन फर्स्ट विमल कुमार का कहना है कि मुझे आरटीओ कार्यालय की बिजली काटे जाने की जानकारी नहीं है। यदि बिजली कट गई है तो बिल जमा की पर्ची दिखाने पर कनेक्शन जुड़वा दिया जाएगा।