26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की हत्या कर बेटे ने बहन को भेजा VIDEO: बोला – मां मुझे माफ कर दो

आगरा में एक युवक ने गहने और रुपयों की लालच में अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Avinash Jaiswal

•

Updated: 2 Mar 2023, 12:12 PM IST

shivam.jpg

आरोपी बेटा शिवम और जांच करते एसीपी

आगरा के कस्बा जगनेर क्षेत्र में युवक ने नशे का शौक पूरा करने के लिए घर से रुपए और गहने चोरी करते समय अपनी मां की सिलबट्टे से कूंच कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर का ताला बंद कर फरार हो गया। कलयुगी बेटे ने मां से माफी मांगने और साथियों के बारे ने बताते हुए वीडियो बनाकर बहन को भेजा। बहन की सूचना पर पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बरामद किया।

कस्बा जगनेर निवासी सुभाष बिंदल की सीमेंट और बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटी शिवानी और बेटा शिवम हैं। शिवम दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था और अभी घर आया हुआ था। बुधवार को सुभाष निजी काम से आगरा आए हुए थे। शाम को जब वो घर पहुंचे तो काफी खटकाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इतने में बेटी शिवानी ने शिवम द्वारा मां की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे का हाल देख उड़े होश

पुलिस और परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर बेड पर महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिलबट्टे से कूंच कर मारा

एसीपी महेश कुमार ने बताया की महिला के बेटे ने नशे की लत के चलते गहने और रुपए चुराने के दौरान सिलबट्टे से कूंच कर अपनी मां की हत्या कर दी और घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आत्मग्लानि हुई तो बहन को भेजा वीडियो

मृतका की बेटी शिवानी ने बताया की भाई शिवम दिल्ली में पढ़ाई के दौरान शराब और गांजे का लती हो गया था। मां को मारने के बाद उसने वीडियो भेजा है। वीडियो में उसने अपने चार दोस्तों के घटना ने शामिल होने की बात कही है और एक दोस्त के पास पैसे होने की बात बताई है। वीडियो में रोते हुए शिवम ने गलती के लिए मां से माफ करने की प्रार्थना कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग