26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन, जांच में जुटी एसटीएफ

प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने वाले माफिया अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। इसकी जांच में एसटीएफ और मेरठ पुलिस जुट गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Mar 2023, 3:43 PM IST

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद का मेरठ कनेक्शन, जांच में जुटी एसटीएफ

माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी असद अतीक अहमद।

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल माफिया अतीक अहमद का मेरठ से कनेक्शन जुड़ गया है। माफिया अतीक अहमद ने सांसद रहते पत्र लिखकर जमीन के अधिग्रहण में दखल दिया था।

अतीक अहमद के नाम की चिट्ठी से शास्त्रीनगर और जागृति विहार में कई स्थानों पर जमीन का अधिग्रहण रोका गया था। जहां पर अब कॉलोनियों बसी है। इसकी जानकारी लगने पर एसटीएफ व मेरठ पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है।

यह भी पढ़ें : UP News Live: उमेश पाल मर्डर के एक और आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

अब उसकी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद के बेटे अशद सहित परिवार के लोग नामजद हुए हैं। इसके बाद प्रयागराज पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अतीक के जुड़े गुर्गो पर बड़ी कार्रवाई में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें : Prayagraj Murder Case: आखिर कहां हैं अतीक के दोनों बेटे, शाइस्ता की अर्जी पर सुनवाई आज

अतीक अहमद के एक रिश्तेदार का मेरठ में कोल्ड स्टोर भी है। जहां पर अतीक के साथी पहले आते जाते थे। उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक से जुड़े उसके साथियों पर कार्रवाई की तैयारी बनाई तो अफरातफरी मच गई है।

आशंका जताई जा रही है अतीक के साथी फिर से कोल्ड स्टोर में आकर छिप सकते हैं। इसे देखते मेरठ पुलिस और एसटीएफ ने कोल्डस्टोर पर निगरानी बढ़ा दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग