26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prayagraj Murder Case: आखिर कहां हैं अतीक के दोनों बेटे, शाइस्ता की अर्जी पर सुनवाई आज

Prayagraj Murder Case: CJM कोर्ट में अतीक का बेटा असद आज आत्मसमर्पण कर सकता है। वह उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है। सरेंडर की खबरों के बीच असद की कोर्ट के बाहर गिरफ्तारी के लिए पुलिस और STF ने मुस्तैदी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 2 Mar 2023, 9:33 AM IST

Atique Ahmad wife shaeesta parveen

उमेश पाल हत्याकांड ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस माफिया अतीक अहमद के दो बेटों को उठा ले गई थी। इसके बाद से दोनों का अब तक कुछ पता नहीं चला। इस पर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। शाइस्ता के अर्जी की आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट सुनवाई करेगी।

अतीक की पत्नी शाइस्ता का पुलिस पर क्या थे आरोप
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने पुलिस पर आरोप लगाया क‌ि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद बाद शुक्रवार की रात से ही धूमनगंज थाने की पुलिस उनके दो बेटों को उठा ले गई। जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस भी कोई जानकारी नहीं दे रही है।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की अदालत में शाइस्ता परवीन ने अर्जी लगाकर कहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में उनके पति अतीक अहमद, देवर अशरफ, खुद उन पर और उनके बेटों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद उसके दोनों छोटे बेटे ऐजम अहमद और अबान अहमद को पुलिस उठाकर ले गई।

शाइस्ता परवीन ने कोर्ट से पुलिस की इस गैरकानूनी कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगने की गुहार लगाई है। जिस पर कोर्ट ने धूमनगंज पुलिस को दो दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। 2 मार्च यानी आज इस मामले में सुनवाई होनी है।


सरेंडर की फिराक में अतीक का बेटा असद, अर्जी पर सुनवाई आज
प्रयागराज के CJM कोर्ट में दाखिल असद अहमद के आत्मसमर्पण अर्जी पर भी आज सुनवाई होगी। CJM कोर्ट में अतीक का बेटा असद आज आत्मसमर्पण कर सकता है। असद अहमद उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है। सरेंडर की खबरों के बीच माफिया अतीक के बेटे असद की कोर्ट के बाहर गिरफ्तारी के लिए पुलिस और STF ने मुस्तैदी बढ़ा दी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग