26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के राज्यमंत्री के नाम Instagram पर fake ID बनाकर लोगों से मांगे रुपए

यूपी सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक के नाम पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रुपए मांगे गए हैं। राज्समंत्री ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव से की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Mar 2023, 6:52 PM IST

यूपी के राज्यमंत्री के नाम Instagram पर fake ID बनाकर लोगों से रुपए मांगे

यूपी सरकार के राज्यमंत्री और बड़ौत से विधायक केपी मलिक।

यूपी सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक के नाम से जालसाजों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना डाली। साइबर जालसाजों ने फर्जी आईडी से लोगों को मैसेज भेजकर रुपए की मांग की। उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Photo Gallery: 'क्या आप वीमेन पावर लाइन 1090 के बारे में जानतीं हैं'

बागपत जनपद में बड़ौत विधानसभा से विधायक केपी मलिक यूपी सरकार में राज्यमंत्री है। उन्होंने प्रमुख सचिव से की शिकायत में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोटो लगाकर उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद लोगों के पास मैसेज कर रुपए मांगे।

हालांकि कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ। इस मामले की जानकारी होने पर राज्य मंत्री ने मुख्य सचिव को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

आम लोगों से मंत्री तक साइबर ठगों के निशाने पर
साइबर ठगों के निशाने पर आम लोगों से लेकर मंत्री तक हैं। आम लोगों से साइबर ठगी की शिकायतें तो आम हैं। लेकिन अब साइबर ठग मंत्रियों और अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम-मौके पर पुलिस

इससे पहले मेरठ में भी कई अधिकारियों की आईडी हैक कर ली गई थी या फिर फर्जी आईडी बनाकर रुपए की डिमांड की गई। पूर्व के मामले में भी पुलिस कोई खास नहीं कर पाई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग