26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम-मौके पर पुलिस

मेरठ में आज सुबह गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Mar 2023, 12:03 PM IST

जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम-मौके पर पुलिस

गोकशी पर भड़के ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी।

जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के गांव अरनावली के जंगल में रात में गोकशी की गई। मौके पर गोवंश के अवशेष पड़े मिले। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी।


यह भी पढ़ें : सिपाही ने फेसबुक महिला मित्र से दुष्कर्म, पांच साल से दे रहा शादी का झांसा

गोवंश के अवशेष पड़े होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस गोकशी रोक नहीं पा रही है।

जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। गोकशी की जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।


यह भी पढ़ें : Weather Update: दिन के साथ रात का तापमान चढ़ा, गेंहू की फसल पर दिख रहा मौसम का असर

बता दें कि जिले के ग्रामीण इलाकों में गोकशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसके चलते आए दिन हंगामे की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने थाना पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि गोकशों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। अगर 24 घंटे के भीतर गोकशी के आरोपी नहीं पकड़े गए तो वो थाने का घेराव करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग