
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर महिला मित्र से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले की जांच के बाद एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
गाजियाबाद निवासी सिपाही अहसान अली पर आरोप है कि उसने पांच साल पहले हल्द्वानी निवासी युवती के साथ फेसबुक से संपर्क किया। आरोपी ने खुद को पुलिस में सिपाही बताया। उसने पीड़िता से मिलना जुलना शुरू कर दिया।
युवती को नैनीताल होटल में मिलने के लिए बुलाया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध जताया तो उससे शादी करने की बात कही गई।
आरोपी सिपाही ने शादी के लिए युवती से कहा तो उसने प्राइवेट नौकरी और यूपीएसआई की प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। आरोपी सिपाही शादी के नाम पर युवती से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के कहने पर उसके परिजनों से मिलकर शादी करने की बात कही। लेकिन बाद में मना कर दिया।
पीड़ित युवती ने जब हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी सिपाही परिजनों के साथ पहुंचा और शादी करने की सहमति जताई। लेकिन इसके बाद भी शादी नहीं की। अब पीड़िता को सिपाही के भाई व एक अन्य व्यक्ति ने चुप बैठने के लिए मोबाइल पर धमकी दी।
परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी संजीव सुमन से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
Updated on:
3 Mar 2023, 7:08 PM IST
Published on:
3 Mar 2023, 11:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.