26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलपीजी के बढ़े दाम के विरोध में सिर पर सिलेंडर रखकर निकलीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ता, देखे फोटो

मेरठ में आज एलपीजी गैस के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर उठाकर विरोध जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Mar 2023, 9:12 PM IST

एलपीजी के बढ़े दाम तो सिलेंडर पर चढ़ाई माला-कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाए सिलेंडर, देखे फोटो

एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करतीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी नेता।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध में आज कांग्रेस ने मेरठ में प्रदर्शन किया। आज मेरठ में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस के बढ़े दामों को लेकर विरोध जताया।

मेरठ में कांग्रेसी कार्यकर्ता बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यालय पर पहले बैठक की गई।

जिसमें भाजपा सरकार में आए दिन बढ़ रही महंगाई और एलपीजी गैस के बढ़ी कीमतों के प्रति कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपए बढ़ाए जाने को केंद्र सरकार का जनविरोधी निर्णय बताया।

बैठक में मेरठ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला ने इसे गरीब कल्याण कहा। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में आटा, दूध पर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया।

यह भी पढ़ें : मेरठ में बोले मुस्लिम, 'होली पर हिंदू भाइयों को गले लगाकर देंगे मुबारकबाद'

आज रसोई गैस पर 50 रुपए और बढ़ा कर गरीब-मध्य वर्ग की कमर तोड़ दी। इसके बाद महानगर में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को उठाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग