26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में बोले मुस्लिम, ‘होली पर हिंदू भाइयों को गले लगाकर देंगे मुबारकबाद’

होली और शब-ए-बरात त्योहार पर मेरठ में शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर आयोजित हो रही हैं। जिसमें दोनों संप्रदाय के लोग भाग ले रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Mar 2023, 7:18 PM IST

मेरठ में बोले मुस्लिम,'होली पर हिंदू भाइयों को गले लगाकर देंगे मुवारकबाद'

शांति समिति की बैठक में शामिल हिंदू और मुस्लिम संप्रदाय के संभ्रात लोग।

मेरठ के थाना परीक्षितगढ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कस्बे के हिंदू और मुस्लिम पक्ष के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : आसाराम प्रकरण से चर्चा में आई दीवान समूह की बहू, नेहा ने पति पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप

इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने कहा कि वो हिंदू भाइयों के गले लगकर होली की मुबारकबाद देंगे। मुस्लिम युवकों ने कहा, इस बाद होली पर अपने हिंदू भाइयों के माथे पर गुलाल से टीका करेंगे और उनको मिठाई खिलाएंगे'।

बता दें कि एसएसपी के आदेश पर मेरठ के शहर और देहात में थाना स्तर पर आने वाले त्योहारों को देखते हुए बैठक की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सीसीएसयू कैंपस में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेेवा हमला

थाना परीक्षितगढ में होली और शब-ए-बारात को शांति पूर्वक मनाए के लिए शांति कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा ग्राम प्रधान और क्षेत्र के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान होली और शब-ए-बारात के सम्बंध में सुझाव लिए और दिए गए। शांति कमेटी बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम प्रधान से दो-दो सीसीटीवी कैमरे अपने-अपने गाँव के मुख्य मार्गों पर लगाए जाने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्मों के लिए उपजाऊ साबित हुई गोरखपुर की मिट्टी, 500 करोड़ की लागत से बनेगी फिल्म सिटी

जिसमें सभी ने सहमति जताई। ग्राम प्रधानों ने कहा कि वो अपने गांव के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरें लगाने का काम जल्द ही शुरू करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग