26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीएसयू कैंपस में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेेवा हमला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में दिनदहाड़े कुछ युवकों ने फायरिंग की। इस दौरान हमलावरों ने छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Mar 2023, 6:36 PM IST

सीसीएसयू कैंपस में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेेवा हमला

सीसीएसयू के इतिहास विभाग के सामने हुआ छात्र पर जानलेवा हमला।

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में आज बुधवार दोपहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कैंपस में घुसे 10 से अधिक हमलावरों ने छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पूर्व उपाध्यक्ष बुरी तरह से घायल हो गया।

घायल छात्र हंस चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंपस में फायरिंग और छात्र पर हमले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : मां ने कुए में फेंका नवजात तो कोबरा सांप बना रक्षक, ऐसे बचाई बच्चे की जान


बता दें कि सीसीएसयू कैंपस में नैक निरीक्षण होना है। इसके लिए छह सदस्यीय टीम आज मेरठ पहुंची है।

वहीं इससे पहले फायरिंग जैसी घटनाएं सीसीएसयू कैंपस की सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें : आसाराम प्रकरण से चर्चा में आई दीवान समूह की बहू, नेहा ने पति पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप


आरोप है कि हमलावारों ने छात्र की हत्या करने की नियत से कैंपस में कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में छात्र हंस चौधरी बाल-बाल बच गया। हालांकि लाठी-डंडों के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। छात्र के सिर और अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई है।

मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया और मेडिकल थाना प्रभारी ने घायल छात्र हंस चौधरी से बातचीत की है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कैंपस में लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। हंस चौधरी इस समय एमएसडब्ल्यू में पढ़ाई कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग