
पुलिस लाइन में होली और शब-ए-बरात के मददेनजर शहर के जिम्मेदार लोगों की बैठक को संबोधित करते एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण।
होलिका दहन और रंग वाली होली के दिन के लिए मेरठ में पुलिस प्रशासन ने चुस्त इंतजाम किए है। होली और शब-ए-बरात पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी।
त्योहारों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने तैयार की है। जिले में 1500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इन स्थलों पर थाना पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ की तैनात की जाएगी।
पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों की बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दिशा-निर्देश दिए। होली पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए है कि मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी जाए और जिम्मेदार लोगों से समन्वय बनाकर होली और शब-ए-बरात को सद्भाव से मनाने की अपील की जाए।
थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में कोई चूक न की जाए और न ही कोई विवाद पैदा होने दें। ग्रामीण क्षेत्र में 865 और शहरी क्षेत्र में 715 जगहों पर होलिका दहन होगा। इस दौरान थाना पुलिस को गश्त के निर्देश दिए गए है।
Published on:
4 Mar 2023, 9:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.