मेरठ

BREAKING : चंद्रशेखर बोले- यूपी से मोदी को जीतकर जाने नहीं दूंगा, खुद लडूंगा वाराणसी से चुनाव

-चंद्रशेखर ने कहा कि मैं समाजिक आंदोलन चला रहा हूं, अपने समाज की राजनीति कर रहा हूं और यह मैं करता रहूंगा। -बुधवार शाम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया मिलने अस्पताल पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Mar 13, 2019
chandrashekhar
BREAKING : चंद्रशेखर बोले- यूपी से मोदी को जीतकर जाने नहीं दूंगा, खुद लडूंगा वाराणसी से चुनाव

मेरठ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से बुधवार शाम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया मिलने अस्पताल पहुंचे। मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि मैं समाजिक आंदोलन चला रहा हूं, अपने समाज की राजनीति कर रहा हूं और यह मैं करता रहूंगा। मैं किसी चुनाव लड़ने या किसी पद की लालसा में ऐसा नहीं कर रहा हूं। मैं किसी से टिकट भी मांगने नहीं जा रहा। मैं तो यह चाहता हूं कि बहुजन समाज और दलित मजबूत हों।

चंद्रशेखर ने कहा कि वह भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में वापस नहीं आने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जो हो जाए हम मोदी को यूपी से जीतकर जाने नहीं देंगे। इसके लिए चाहे मुझे खुद उनके सामने वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरना पड़े। उन्होंने विपक्षी दलों से गुजारिश करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी को हराने के लिए सभी दलों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अब भी चाहता हूं कि गठबंधन मोदी के खिलाफ वाराणसी से मजबूत उम्मीदवार उतारे। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं खुद वहां से चुनाव लडूंगा।

Published on:
13 Mar 2019 06:01 pm
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची