मेरठ

दलित राजमिस्त्री के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने से भीम आर्मी में उबाल, मेरठ कलक्ट्रेट का घेराव

मेरठ में दलित राजमिस्त्री इंदुशेखर की हत्या में शामिल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलक्ट्रेट पर डेरा डाल दिया। भीम आर्मी ने मेरठ प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2023, 4:24 PM IST
Bhim Army protest at Meerut
राजमिस्त्री की हत्या के विरोध में मेरठ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।

मेरठ में आज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन दिया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में दलित राजमिस्त्री इंदुशेखर की हत्या में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही लापरवाही के प्रति आक्रोश है। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित राजमिस्त्री की हत्या का उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मेरठ डीएम आफिस पहुंचे।

जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर का कहना था कि इंदु शेखर जाटव हत्याकांड को लेकर प्रशासन और पुलिस का रवैया शुरू से लापरवाही भरा रहा है। दलित राजमिस्त्री की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने मांग की है कि हत्या के आरोपियों के घर बुल्डोजर चलाया जाए।
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए राजमिस्त्री के हत्यारोपियों को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा की मांग की।

IMAGE CREDIT: मेरठ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिस प्रशासनिक अधिकारी।

मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सुबह से धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर ही धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शनकारी मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। कई बार पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने समझने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जिद्द पर अड़े रहे।

72 घंटे के भीतर हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो वो फिर से कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कह दिया है कि जब तक पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देंगे। तब तक धरना खत्म नहीं होगा। काफी देर तक धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को 72 घंटे का समय दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर 72 घंटे के भीतर हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो वो फिर से कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशाासन की होगी।

Updated on:
30 Oct 2023, 4:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला