
BJP State President Bhupendra Singh Choudhary भूपेन्द्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी वर्तमान में योगी मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री भी है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नजदीकी नेता माने जाते है। इसके अलावा आरएसएस से भी प्रारंभ से जुड़े रहे है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष है। यूपी कैबिनेट कैबिनेट में पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को अचानक से दिल्ली से बुलावा आने के बाद से ही उनके भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावनाएं काफी प्रबल हो चली थी। भूपेन्द्र सिंह चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबियों में माने जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उप्र खासकर पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने उनको प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर किसान आंदोलन के कारण भाजपा से रूठे जाट मतदाताओं को मनाने का प्रयास किया जाने की कवायद में भाजपा अब तगडे़ तरीके से जुटेगी। वहीं किसानों को साधने का काम भी भूपेन्द्र सिंह चौधरी करेंगे। बता दें कि भूपेन्द्र सिंह चौधरी का जन्म 1968 में मुरादाबाद के महेंदरी सिकंदरपुर में हुआ है। वे भाजपा से करीब 33 सालों से जुड़े हैं। उन्होंने राजनीति अपने छात्र जीवन से शुरू कर दी थी।
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में जीते भूपेन्द्र सिंह चौधरी को संगठन का लंबा तजुर्बा के अलावा जाट बिरादरी और राजनीतिक अनुभव है। यही सब प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी के पक्ष में गया। भूपेन्द्र सिंह चौधरी वर्ष 2007 से 2012 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री पद पर रहे। इसके बाद वो 2011 से लेकर 2018 तक लगातार तीन बार पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।