मेरठ

भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम पर लगा अब यह आरोप- पुलिस कर रही जांच

12 सितंबर को थाना सरधना में अपराध संख्या 820 धारा 363, 366 में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। लेकिन थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 9:59 PM IST
MLA Sangeet Soam

मेरठ। प्रदेश में एक तरफ जहां सरकार महिलाओं को भयमुक्त माहौल देने का नारा लगा रही है और महिलाओं के लिए हरसंभव सुरक्षा प्रदान करने की बात की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अब भाजपा जनप्रतिनिधियों पर बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप अब सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले की सरधना तहसील में सुर्खियों में है।

सरधना के स्थानीय भाजपा विधायक पर किशोरी के अपहरणकर्ताओं को संरक्षण देने का आरोप परिजनों ने लगाया है। सरधना तहसील के एक गांव निवासी बेबी (बदला हुआ नाम) सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मिली और उसने अपनी पुत्री के अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित महिला का कहना था कि उसकी बेटी सीमा (बदला हुआ नाम) दिनांक 11 सितंबर 2017 से गायब है। आरोप है कि जब किशोरी घर पर अकेली थी तभी उसका अपहरण रवि, राजकुमार, संजय, यशपाल निवासीगण अकलपुरा रार्धना ने कर लिया था। ये लोग घर में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गए। इस संबंध में अपहरण के दूसरे दिन 12 सितंबर को थाना सरधना में अपराध संख्या 820 धारा 363, 366 में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। लेकिन अभी तक थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अपह्रत युवती की उम्र 14 साल बताई जा रही है। पीड़ित महिला का अरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। थाना पुलिस स्थानीय भाजपा विधायक के दबाव में काम कर रही है। विधायक संगीत सोम अपहरणकर्ताओं को संरक्षण दे रहे हैं। गायब किशोरी के भाई का कहना है कि पुलिस आरोपियों से रूपये लेकर उनको छोड़ देती है।

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन:- एसएसपी मंजिल सैनी ने पीड़ित महिला और उसके परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकडा जाए।

बोले भाजपा विधायक
इस संबंध में जब भाजपा विधायक संगीत सोम से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोप निराधार है। उन्होंने खुद थाना इंचार्ज को फोन कर लड़की बरामदगी के आदेश दिए हैं।

सुर्खियों में रह चुके हैं एसओ सरधना- सरधना एसओ धर्मेन्द्र सिंह राठौर पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। हाल ही में सरधना विधायक संगीत सोम के पांव छूने के चलते वह मीडिया की सुर्खियां बने थे। किशोरी अपहरण केस के बारे में जब एसओ से पत्रिका की बात हुई तो उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला