मेरठ

VIDEO: इस महत्वपूर्ण सीट पर टिकट को लेकर शुरू हुर्इ बगावत, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कही ये बड़ी बात

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जताया विरोध  
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2019, 1:45 PM IST
meerut
VIDEO: इस महत्वपूर्ण सीट पर टिकट को लेकर शुरू हुर्इ बगावत, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कही ये बड़ी बात

मेरठ। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध भाजपा के भीतर रुकने का नाम नहीं ले रहा। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के टिकट का भाजपा में जबरदस्त विरोध है। शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने घर पर पत्रकार वार्ता बुलाई। जिसमें उन्होंने अपने बगावत का खुलेआम ऐलान कर दिया।

विनीत अग्रवाल शारदा ने जिस समय पत्रकार वार्ता की उस समय ही भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी हो रहा था। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि वे 1995 से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 2009 और 2014 में पार्टी से लोकसभा टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। पार्टी के इस निर्णय का वह सम्मान करते हैं। विनीत अग्रवाल शारदा ने खुलेआम कहा कि इस समय क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान प्रत्याशी का विरोध जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल दो बार से मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। पिछले दस वर्ष में उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं करवाए। जिसका जनता विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता ही नहीं क्षेत्र के भाजपाई भी इसका विरोध कर रहे हैं। क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उठ रहे विरोध सुर पार्टी के लिए ठीक नहीं है। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पार्टी उनकी मां है। मां से अपना हक मांगना बेटे का अधिकारी है। मुझे मेरे अधिकार से कोई नहीं रोक सकता। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मैंने 2019 में भी पार्टी से मेरठ-हापुड़ लोकसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जताई थी, लेकिन पार्टी ने उनके प्रार्थना पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये मेरा अपमान नहीं, ये मेरठ की 25 लाख जनता का अपमान है। प्रदेश के व्यापारियों का अपमान है। भाजपा ने अभी तक किसी व्यापारी को टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रत्याशी की छवि जनता के बीच ठीक नहीं है।

Updated on:
23 Mar 2019, 1:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला