मेरठ

गलत ढंग से खड़ी गाड़ी का चालान काटने वाली महिला कांस्टेबल पर भाजपाइयों की हेकड़ी

नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी के लिए भाजपाइयों ने एसएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक के नाम गिना दिए      
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 11:07 AM IST
meerut

मेरठ। अखिलेश सरकार के समय में शहर के जो भाजपार्इ नियम तोड़ने पर सरकार को आड़े हाथों लेते थे, वे अबखुद ही नियम-कानून तोड़कर पुलिस को कानून सिखाने की बात कर रहे हैं। नो पार्किंग जोन में खड़ी कार का चालान काटने पर महिला ट्रैफिक कांस्टेबल ने चालान काट दिया तो यह भाजपा समर्थक भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत कर्इ भाजपाइयों को मौके पर बुला लाया। ये सभी चालान काटने वाली महिला कांस्टेबल पर एेसे हावी हो गए, जैसे गलती कांस्टेबल ने की हो, जबकि कांस्टेबल का कहना है कि कार गलत तरीके से सड़क पर खड़ी हुर्इ थी, इससे ट्रैफिक पर असर पड़ रहा था, इसलिए कार का चालान काटा।

महानगर अध्यक्ष की नसीहत

महिला ट्रैफिक सिपाही द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़ी कार का चालान करने पर कार स्वामी भाजपा समर्थक और भाजपा नेताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल को जमकर खरी-खोटी सुनाई, इतना ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने भी महिला सिपाहियों को सही से ड्यूटी करने और अपराधियों को पकड़ने की नसीहत दे डाली, हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियो ने भाजपा नेताओं को शांत किया।

'ट्रैफिक एंजेल्स' ने पकड़ा

दरअसल, मेरठ यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से लागु करने और महिला सुरक्षा से सबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए भीड़भाड़ और स्कूल-कॉलेजो के बाहर ' ट्रैफिक एंजेल्स ' यानि स्कूटी पर दो महिला कॉन्स्टेबलों को ड्यूटी पर लगाया है, इसी क्रम में लालकुर्ती थाना इलाके आरजी इंटर कॉलेज के बाहर 'ट्रैफिक एंजेल्स' के रूप में दो महिला कांस्टेबल ड्यूटी को अंजाम दे रही थी, इसी दौरान उन्हें एक वैगन आर कार लावारिस हालत में नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उक्त कार का चालान काट दिया गया, थोड़ी देर बाद वहाँ कार स्वामी नीरज भी आ गया और चालान काटने से भड़क गया देखते ही देखते वहां भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन अपने कार्यकर्ताओं के संग आ धमके।

र्इमानदारी का पाठ

महानगर अध्यक्ष उल्टा महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार और ईमानदारी से ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाने लगे। इतना ही नहीं जब महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी बात रखी तो भाजपाइयों ने उन्हें ठीक से ड्यूटी करने की नसीहत दे डाली सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौके पर पहुँचे और मामले को रफा-दफा कर दिया। इस मामले में एसपी सिटी ने खेद जताते हुए इस संबंध में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला