मेरठ

तीन राज्यों में भाजपा की हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, कर्इ दिग्गजों को सौंपी नर्इ जिम्मेदारी- देखें लिस्ट

भाजपा हार्इकमान ने मिशन 2019 के लिए सौंपी ये जिम्मेदारी  
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2018, 10:14 AM IST
Feature image

मेरठ। मध्यप्रदेश, राजस्थान आैर छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में मिली पराजय से भारतीय जनता पार्टी हार्इकमान चिंतित हो गया है आैर मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर यूपी में अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। भाजपा हार्इकमान ने वेस्ट यूपी में जिला आैर महानगर कार्यकारिणी के अलावा जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। 19 जिला प्रभारियों की नियुक्ति के साथ अपनी नर्इ टीम उतारी है। ये प्रभारी जिला आैर महानगर कार्यकारिणी के कार्यों को देखने के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निगरानी रखेंगे आैर उसकी रिपोर्ट हार्इकमान को समय-समय पर देंगे। वेस्ट यूपी के 19 जनपदों में नर्इ जिम्मेदारियां तय करने के बाद माना जा रहा है कि वेस्ट यूपी में पार्टी हार्इकमान वेस्ट यूपी को लेकर बेहद चिंतित है, तभी उसने ये जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने इन 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की है।

जिला प्रभारियों में शामिल हैं दिग्गज

प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने वेस्ट यूपी के लिए 19 जिला प्रभारियों की जो सूची जारी की है, इसमें पार्टी दिग्गजों की भरमार है। राज्य सभा सांसद कांता कर्दम व विजयपाल तोमर, पूर्व विधायक व अन्य दिग्गज भाजपा नेता इसमें शामिल हैं।

वेस्ट यूपी में भाजपा की ये स्थिति

भाजपा हार्इकमान ने वेस्ट यूपी में जाति आैर वर्गों को ध्यान में रखकर भी जिला प्रभारी तय किए हैं। पिछले समय से विभिन्न जातियों के घटनाक्रमों के कारण गिरती भाजपा की साख से हार्इकमान ने जिला प्रभारियों के तौर पर एेसे पार्टी नेताआें को जिम्मेदारी सौंपी है, जो पार्टी को मिशन 2019 के लिए मजबूती दे सकें। साथ ही कर्इ महत्वपूर्ण जिलों में जनपद आैर महानगर में अलग-अलग जिला प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर आैर गाजियाबाद में जनपद आैर महानगर में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अमरोहा के जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा का कहना है कि नर्इ जिम्मेदारी मिलने से बेहतर तरीके से मिशन 2019 में उतर सकेंगे आैर पिछले चुनाव से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

वेस्ट यूपी में भाजपा के जिला प्रभारियों की सूची

जिला- प्रभारी

रामपुर- डा. चंद्रमोहन

सहारनपुर- कांता कर्दम

सहारनपुर महानगर- मोहित बेनिवाल

गाजियाबाद- मुंशीलाल गौतम

गाजियाबाद महानगर- विजयपाल तोमर

मुजफ्फरनगर- राजीव गुम्बर

बागपत- देवेंद्र चौधरी

हापुड़- संजीव सिक्का

गौतमबुद्ध नगर- लज्जारानी गर्ग

नोएडा- अमित अग्रवाल

अमरोहा- श्रीचंद शर्मा

बिजनौर- आशु वर्मा

मेरठ- विरेंद्र सिंह सिरोही

मेरठ महानगर- अशोक मोंगा

शामली- जसवंत सैनी

मुरादाबाद महानगर- नवाब सिंह नागर

मुरादाबाद जिला- डीके शर्मा

बुलंदशहर- वार्इपी सिंह

संभल- जयपाल सिंह

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला