मेरठ

अब पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने चढ़ाया भगवा रंग

मंत्री ने कहा भगवा क्रांति का है प्रतीक
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 11:47 AM IST
Chaudhary charan singh

बागपत. देश में जारी पूर्ति तोड़ने की घटना के बीच बागपत जिले में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का शनिवार को भगवा कपड़े में अनावरण किया गया। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल चौधरी और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी भी मौजूद थे। इन लोगों ने बाकायदा इस प्रतिमा का फूल-माला पहना कर अनावरण किया। दरअसल, यहां 12 साल से अनावरण की बाट जोह रही पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का शनिवार को सिंचाई मंत्री ने अनावरण किया। यह वही प्रतिमा है, जिसको 2006 में बड़ौत डाक बंगले पर स्थापित तो कर दिया गया, लेकिन चैधरी चरण सिंह के नाम पर सत्ता का सुख भोगने वाली सपा और रालोद इस प्रतिमा का 12 साल में अनावरण नहीं कर सकी। अब भाजपा की सरकार में जब केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने प्रतिमा का अनावण किया तो प्रतिमा पर भगवा रंग चढ़ाने को लेकर बागपत में सियासी भूचाल आ गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में सिचाई मंत्री धर्मपाल सैनी और केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बागपत पहुँचे थे। उन्होंने बड़ौत के डाक बंगला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया । भगवा कपड़े में लपेटकर सिचाई मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति का लोकार्पण किया। मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे । मूर्ति को भगवा में लपेटकर अनावरण करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भगवा क्रांति का प्रतीक है, और चैधरी चरण सिंह ने पूरे जीवन में किसानों और देश के लिए क्रांति की। इसलिए उनकी मूर्ति को भगवा कपड़े में लपेटकर अनावरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बड़ौत के डाक बंगले में सालो पहले चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी, सालो पहले मूर्ति तो स्थापित हो गई थी, लेकिन उसका अनावरण आज तक नहीं किया गया था, जिसका लोकार्पण योगी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सैनी ने किया। इस मौके पर कार्येक्रम में बीजेपी के हजारों कार्येकर्ता और मंत्री भी मौजूद रहे। यह प्रतिमा रालोद ने डाक बंगले में लगवायी थी, लेकिन सरकारों में हिस्सेदार रहने के बाद भी रालोद नेता इसका अनावरण नहीं कर पाये। रालोद ही नहीं चैधरी चरण सिंह के सपूत बताने वाले और पाचं साल तक सत्ता का सुख भोगने वाले सपा नेता मुलायम सिंह भी इस प्रतिमा का अनावरण नहीं कर सके। लेकिन अपने चार साल के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने इस प्रतिमा का अनावरण कर रालोद को भारी झटका दिया है। इससे बागपत की राजनीति में भूचाल आ गया है और रालोद भी अपने को ठगा सा महसूस कर रही होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला