मेरठ

सीएम योगी के बाद भाजपा विधायक संगीत सोम ने दलितों पर ये बयान देकर फैला दी सनसनी, देखें वीडियो

कहा- मुख्यमंत्री का बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2018, 3:30 PM IST
meerut
सीएम योगी के बाद भाजपा विधायक संगीत सोम ने दलितों पर ये बयान देकर फैला दी सनसनी

मेरठ। भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम सुर्खियों में छाए रहने का कोई न कोई बहाना तलाशते रहते हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा नया करते हैं जिससे मीडिया और आम लोगों के बीच बने रहें। भाजपा के इस विधायक ने अब दलितों के लिए ऐसी बात कह दी है, जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मेरठ में अयोध्या की 26 वीं बरसी के मौके पर वह शहर में थे।

एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जब उनसे पूछा गया कि दलित हनुमान मंदिर पर कब्जा कर रहे हैं तो उन्होंने बड़ी चालाकी से सियासी पैंतरा खेलते हुए उत्तर दिया कि दलित हमारे ही हैं। हम दलितों के हैं, वे हमारे हैं। उन्होंने कहा कि ये किसने कहा कि दलित हमसे अलग हैं। उन्होंने कहा कि दलित हमारे भाई हैं वे न तो कभी हमसे दूर हुए हैं और न होंगे। उन्होंने खुद को दलितों का हितैषी जताने की कोशिश करते हुए कहा कि दलितों के सर्वाधिक हित भाजपा में सुरक्षित हैं। भाजपा दलित हितैषी है। दलित हमारे समाज का एक प्रमुख हिस्सा हैं और हम अपने हिस्से को अपने साथ रखते हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि वे दलित विरोधी नहीं है। दलितों के सर्वाधिक चिंतक हैं।

एक सवाल के जवाब पर जब उनसे पूछा कि दलित हनुमान मंदिर पर कब्जा कर रहे हैं तो उनका कहना था कि किसी को कहीं भी आने-जाने का अधिकार है। दलितों को भी हनुमान मंदिर में जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कब्जे की बात कहां से आती है जब मंदिर ही दलितों के हैं। उन्होंने कहा कि दलित को मंदिर में जाने और पूजा करने का पूरा अधिकार है। उनसे जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री के हनुमान को दलित बताने वाले बयान पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है तो उनका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

Updated on:
7 Dec 2018, 3:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला