मेरठ

कर्नाटक के चुनाव परिणाम पर इस भाजपा सांसद ने राहुल आैर कांग्रेस के लिए कह दी बड़ी बात

कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी साबित होने पर उत्साहित हैं भाजपार्इ  
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 8:27 PM IST
meerut

मेरठ। कर्नाटक राज्य पर अभी सरकार बनाने का पेंच अभी हालांकि अटका हुआ है, लेकिन दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने पर भाजपाइयों में उत्साह है। उत्साही भाजपाइयों ने इस दौरान मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए मेरठ से गए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में वे भाजपा की जीत के लिए अश्वस्त थे। उन्हें मैसूर और बैलगाव दो लोकसभा की आठ सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसमें से पांच सीटें भाजपा जीत गई। उन्होंने कहा कि इस जीत ने भाजपा के लिए दक्षिण का दरवाजा खोल दिया है।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: मेरठ के कुशांक आईसीएसई बोर्ड के टॉपर बने

राहुल गांधी आैर कांग्रेस को हकीकत स्वीकारनी चाहिए

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को हार स्वीकार करनी चाहिए। राहुल और कांग्रेस को हकीकत स्वीकार कर लेनी चाहिए। देश और जनता उनको पूरी तरह से नकार चुका है। हालांकि भाजपा को पूरी तरह से सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार भाजपा ही बनाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर भारत, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में कई चुनाव जीते लेकिन दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी। कर्नाटक में भाजपा सरकार बना चुकी है और इस बार भी लगता है कि सरकार बनाएगी। कर्नाटक चुनाव में बंपर सीटें आने क बाद कर्नाटक भाजपा में उत्साह का माहौल है।

भाजपा का अगला टारगेट लोकसभा चुनाव

भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गई है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक में पार्टी में नई सीटों की पहचान की है जहां वह पिछले बार जीत नहीं पाई थी। पिछले लोकसभा चुनावों में उसने उत्तर भारत में बड़ी संख्या में सीटें जीती। भाजपा ने इस बार जीतने के लिए लोकसभा की सौ से अधिक नई सीटों की पहचान की है और इनमें से ज्यादातर सीटें दक्षिण राज्यों से हैं। ऐसे में कर्नाटक में मिली जीत पार्टी के लिए उत्साहवर्धक है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला