मेरठ

भाजपा के फायरब्रांड विधायक की मैंगो पार्टी में सामने आयी गुटबाजी, ये न्योता दिए जाने के बाद भी नहीं पहुंचे

स्थानीय भाजपाइयों के बीच गुटबाजी सामने आयी  
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 2:25 PM IST
meerut
भाजपा के फायरब्रांड विधायक की मैंगो पार्टी में सामने आयी गुटबाजी, ये न्योता दिए जाने के बाद भी नहीं पहुंचे

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता आैर सरधना विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी वैसे तो काफी सफल रही, लेकिन गुटबाजी भी खूब दिखी आैर यह गुटबाजी भी दिखी तो यूपी सरकार के तीन-तीन मंत्रियों के सामने। संगीत सोम ने मैंगो पार्टी में केंद्रीय व यूपी सरकार के तमाम मंत्रियों समेत पार्टी के नेताआें आैर कार्यकर्ताआें को मैंगो पार्टी का न्योता दिया था। स्थानीय स्तर पर भाजपाइयों की गुटबाजी खुलकर सामने आ गर्इ।

मैंगो पार्टी मेें ये नहीं आए

सरधना के गांव कुशावली में विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी में खुलकर गुटबाजी सामने आयी है। मेरठ प्रभारी व यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी यह देखने को मिली। भाजपा की जिला आैर महानगर इकार्इ ने इस पार्टी से खुद को अलग रखा। दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के दौरान संगीत सोम पर भाजपा के उम्मीदवार कुलविन्दर सिंह के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत तमाम नेताआें ने दूरी बना ली थी। संगीत सोम के खिलाफ लखनउ प्रदेशकार्यकारिणी को पत्र भी भेजा गया था। करीब डेढ़ साल से विधायक संगीत सोम व अन्य भाजपा नेताआें के बीच तनातनी चली आ रही थी। जिला कार्यकारिणी में एक-दो पदाधिकारियों को छोड़कर सब नदारद रहे। अन्य चार विधायकों ने भी मैंगो पार्टी से दूरी बनाए रखी। गाजियाबाद के विधायक समेत बागपत व मुजफ्फरनगर सांसद सांसद जरूर आए, किंतु मेरठ जिला नदारद रहा। निमंत्रण सभी को दिया गया था। जो अनुपस्थित रहे उनमें जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल व अन्य नेता रहे, जबकि थोड़ी देर के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी पहुंचे। सांसद डा. संजीव बालियान देर तक रुके। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ आैद्योगिक विकास मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व सिंचार्इ मंत्री धर्मपाल सिंह भी मैंगो पार्टी में आए। जिनका सरधना विधायक ने जोरदार स्वागत किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला