मेरठ

भाजपा के इस फायरब्रांड विधायक ने गिनाए जब पुराने सुलगे मामले तो लोगों ने दिया एेसा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में हुर्इ विजय संकल्प रैली भाजपा के जनप्रतिनिधियों आैर पदाधिकारियों का संबोधन विभिन्न क्षेत्रों से टोलियों में पहुंचे थे लोग, जमकर नारेबाजी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2019, 9:37 AM IST
meerut
भाजपा के इस फायरब्रांड विधायक ने गिनाए जब पुराने सुलगे मामले तो लोगों ने दिया एेसा जवाब

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ विजय संकल्प रैली में मेरठ आैर मुजफ्फरनगर लोक सभा क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया आैर प्रधानमंत्री के संबोधन पर जमकर ताली बजार्इ आैर घर लौटे, लेकिन इस सभा में एक भाजपा नेता एेसा आैर रहा, जिसके संबोधन पर भी खूब तालियां बजीं आैर जमकर नारेबाजी की गर्इ। भाजपा के फायरब्रांड नेता सरधना विधायक संगीत सोम ने जब मंच से बोलना शुरू किया आैर पुराने र्इश्यू उठाए तो लोगों ने जमकर ताली बजार्इ आैर फिर नारेबाजी की। एेसे में भाजपा के मुजफ्फरनगर प्रत्याशी संजीव बालियान ने भी अपनी मौजूदगी का अहसास कराने का प्रयास किया आैर अपने संबोधन में मंच से कहा कि मुजफ्फरनगर से आए लोगाें के नारों में दम नहीं है, इसका अहसास उन्हें कराया जाए। हालांकि मेरठ के सरधना क्षेत्र से पहुंची भीड़ मुजफ्फरनगर की जनता पर भारी पड़ी आैर संगीत सोम के लिए ज्यादा तालियां बजीं आैर नारेबाजी की गर्इ।

मुजफ्फरनगर दंगे आैर कैराना पलायन मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री के वेस्ट यूपी में चुनावी शंखनाद के मद्देनजर आयोजित की गर्इ इस रैली में नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले जनप्रतिनिधियों आैर पदाधिकारियों को बोलने का मौका दिया गया। इसमें फायरब्रांड नेता सरधना विधायक संगीत सोम को मंच से बोलने का मौका मिला तो उन्होंने कैराना पलायन आैर मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र किया। इससे कर्इ बार रैली स्थल पर कर्इ बार जमकर नारेबाजी हुर्इ। रैली में सरधना क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रैली में किठौर विधायक सतवीर त्यागी, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, दक्षिण क्षेत्र विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, सिवालखास के जितेंद्र सतवार्इ, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल ने भी संबोधन किया, लेकिन इनके बीच सरधना विधायक संगीत सोम तारीफ बटोर ले गए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला