मेरठ

भाजपा का यह वरिष्ठ नेता बाइक से कर रहा इस तरह प्रचार, देखें वीडियो

पूर्व मंत्री आैर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी घर-घर जाकर मांग रहे वोट
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 8:18 PM IST
meerut
भाजपा का यह वरिष्ठ नेता बाइक से कर रहा प्रचार, देखें वीडियो

केपी त्रिपाठी, मेरठ। पश्चिम उप्र ही नहीं देश में भी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के नाम पर एक जाना-पहचाना नाम है। किसी जमाने में अटल बिहारी वाजपेयी के पसंदीदा युवा नेताओं में शुमार डा. लक्ष्मीकांत का राजनीति करने का अपना अलग ही अंदाज है। वे कभी भीड़ लेकर नहीं चलते और न ही कभी लग्जरी गाड़ी का शौक पालते हैं। उनके इस जुदा अंदाज के कायल भाजपाइयों से लेकर उनके विपक्षी दल के नेता भी है।

इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। मेरठ सहित पश्चिम उप्र की आठ लोकसभा सीटों पर वोट आगामी 11 अप्रैल को डाले जाएंगे। इन दिनों भाजपा का चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। भाजपा नेता अपने प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। ऐसे में जहां भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर भाजपाई एकत्र होकर चुनाव प्रचार के लिए निकलते हैं वहीं डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अकेले ही बाइक पर सवार होकर चुनाव प्रचार के लिए निकल जाते हैं। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सुबह 8 बजे अपने घर से बाइक पर निकल जाते हैं और दोपहर 12 बजे चुनाव कार्यालय पहुंच जाते हैं। चुनाव कार्यालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के बाद वे शाम को फिर से बाइक पर प्रचार के लिए निकल जाते है।

उनका कहना है कि आजकल भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाडी से पहुंचना बहुत मुश्किल काम है। वे वैसे भी शुरू से ही बाइक और स्कूटर से ही अपनी राजनीति करते रहे हैं। डा. वाजपेयी जिस समय प्रदेशाध्यक्ष हुआ करते थे उस दौरान भी लखनऊ की सड़कों पर भी अपने स्कूटर से चला करते थे। प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास मंत्री होने के दौरान भी वे स्कूटर से यात्रा करते थे। आज भी भाजपा के लिए वे वोट मांगने का काम बाइक से कर रहे हैं।

Updated on:
3 Apr 2019, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला