मेरठ

भाजपा सरकार के राज में नहीं सुरक्षित पार्टी के नेता ही, इस नेत्री ने लगार्इ एसएसपी से गुहार

भाजपा नेत्री के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 8:16 PM IST
meerut
भाजपा सरकार के राज में नहीं सुरक्षित पार्टी के नेता ही, इस नेत्री ने लगार्इ एसएसपी से गुहार

मेरठ। यहां लोग प्रतिदिन एसएसपी कार्यालय में अपना दुखड़ा ही रोने आते हैं और थाना पुलिस पर आरोप लगाते हैं कि उनकी थाने में नहीं सुनी जाती, लेकिन जब भाजपा नेता ही अपनी सरकार में सुरक्षित न हो तो औरों की क्या कहें। आरोप है कि भाजपा नेत्री के घर में एक जिला पंचायत सदस्य पिस्टल लेकर घुसा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने़त्री का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के ऊपर केस दर्ज है, फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। एसएसपी ने थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भाजपा नेत्री ने एसएसपी से यह की शिकायत

गंगानगर निवासी महिला भाजपा नेत्री सीमा अग्रवाल भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी राजेश कुमार पांडे से मिली। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य सुबोध गुर्जर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ महिला भाजपा नेत्री ने पहले से मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस जिला पंचायत सदस्य को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। सीमा अग्रवाल का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य दर्ज मुकदमें में फैसला करने का दबाव बना रहा है। जबकि उन्होंने फैसला करने से मना कर दिया है। उन्होंने एसएसपी को बताया कि सुबोध गुर्जर कुछ दिन पूर्व उनके घर पर पिस्टल लेकर घुस आया। उस समय घर पर उनके पति और बेटे भी थे।

समझौते का दबाव बना रहा सदस्य

सुबोध गुर्जर ने दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर उसने पिस्टल निकाल ली और पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला नेत्री ने जिला पंचायत सदस्य की बहन पर भी आरोप लगाया कि वह भी मुकदमा वापस न लेने पर भुगतने की धमकी दे चुकी है। एसएसपी से मिलने आयी महिला नेत्री ने एसएसपी से मांग की कि सुबोध गुर्जर के लाइसेंस की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उसका पिस्टल अवैध है। एसएसपी ने थाना पुलिस को त्वरित जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला