मेरठ

बूथों पर बस्ते लगाने के रुपये को लेकर भाजपा में मचा घमासान, वीडियो हुर्इ वायरल

कार्यकर्ताआें ने माधवपुरम मंडल अध्यक्ष पर लगाए आरोप कहा- हर बूथ रिलीवर आैर बस्ता प्रमुखों को रुपये नहीं दिए
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2019, 1:26 PM IST
meerut
बूथों पर बस्ते लगाने के रुपये को लेकर भाजपा में मचा घमासान, वीडियो वायरल हुर्इ

मेरठ। 11 अप्रैल को मतदान के बाद अब प्रत्याशी जीत-हार के दावे के साथ मंथन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर अब मतगणना के दिनों की योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मेरठ में मुख्य मुकाबला महागठबंधन प्रत्याशी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एक वीडियो वायरल हुआ है।

यह वीडियो भाजपाइयों का है। यह वीडियो माधवपुरम भाजपा मंडल का है। जहां पर एक कमरे में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हैं। ये लोग रूपये को लेकर आपस में बहस कर रहे हैं। वहीं एक-दूसरे से उलझे हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनको बूथ पर बस्ता लगाने के जो रूपये पहले मिलने चाहिए थे, वह नहीं मिले। ये लोग आपस में एक-दूसरे से तकरार कर रहे हैं। माधवपुरम अध्यक्ष राजीव गोयल पर कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के माधवपुरम के हर बूथ रिलीवर, बस्ता प्रमुखों के पैसे नहीं दिए। कार्यकर्ता इसकी शिकायत सांसद और विधायक से करने की बात कर रहे हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक होती रहती है।

बता दें कि यह वही भाजपा है जिसके अनुशासित होने की बातें कही जाती हैं। इसके बारे में विपक्ष भी कहता है कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं, लेकिन वीडियो में भाजपा कार्यकताओं के अनुशासन की पोल साफ खुलती दिखाई दे रही है। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कार्यकर्ता बूथ पर बस्ता लगाने के रूपये की मांग कर रहे हैं। इस बारे में जब भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई बात नहीं आई है। अगर ऐसा है तो दिखवाते हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
13 Apr 2019, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला