मेरठ

भाजपा हार्इकमान को याद आयी अब एक-एक घर की याद, अगले 15 दिन कार्यकर्ता करने जा रहे ये काम

मोदी आैर योगी सरकार के लाभार्थियों की समस्याएं भी पूछेंगे  
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2018, 7:27 PM IST
meerut
भाजपा हार्इकमान को याद आयी अब एक-एक घर की याद, अगले 15 दिन कार्यकर्ता करने जा रहे ये काम

मेरठ। भाजपा की 'कमल संदेश यात्रा' का शुभारंभ हो चुका है। प्रदेश की सभी विधानसभाओं में यह यात्रा एक दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चलेगी। यह यात्रा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभाओं में 150 किमी की पदयात्रा करना होगा। यह पदयात्रा 15 दिन में पूरी करनी होगी। यानी प्रतिदिन 10 किमी तक चलना होगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसा लक्ष्य रखा गया है जिससे आम लाभार्थी तक हम पहुंच सकें और इसके माध्यम से उनकी भी परेशानियों से भाजपा रूबरू हो सके।

कमल संदेश यात्रा से जुड़ी चुनावी रणनीति

शनिवार को बुढ़ाना गेट से भाजपा ने किया 'कमल संदेश पदयात्रा' का आगाज किया। इसी के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया। अपने इन कार्यक्रमों की बदौलत भाजपा आम जनता के बीच पैठ बनाकर 2019 के आम चुनाव में सियासत की सफलता के पायदान पर चढ़ने की तैयारी में जुट गई है। यह पदयात्रा मेरठ के साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ आज शुरू हो गई। इस यात्रा को 'कमल संदेश यात्रा' नाम दिया गया है। मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा बुढ़ाना गेट स्थित शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा से आरंभ हुई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 'कमल संदेश यात्रा' को भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरूष और महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यात्रा मेें शामिल भाजपा नेताओं ने आसपास के घरों में जनसंपर्क करते हुए लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया।

Updated on:
1 Dec 2018, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला