मेरठ

Meerut News: भाजयुमो नेता का गोली लगा शव कमरे में मिला, मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम

Meerut News: मेरठ में भाजयुमो नेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भाजयुमो नेता का गोली लगा शव कमरे में पड़ा मिला है।

less than 1 minute read
Jun 10, 2023
Meerut News: भाजयुमो नेता का गोली लगा शव कमरे में मिला, मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम

Meerut News: मेरठ में भाजयुमो मीडिया प्रभारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। भाजयुमो नेता का गोली लगा शव मकान में एक कमरे में पड़ा मिला। मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गोविंदपुरी का है। जहां पर भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी निशांत गर्ग रहते थे। आज सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। भाजपा नेता का शव कमरे में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर भाजपा नेता और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामला सत्ता दल के नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्र मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग थाना कंकरखेडा क्षेत्र के गोविंदपुरी में रहते हैं। निशांक गर्ग भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्र मीडिया प्रभारी थे। निशांक गर्ग की भाजपा में अच्छी पैठ थी और उनकी गिनती सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती थी।

आज सुबह जब परिजनों ने निशांक गर्ग के कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर निशांक गर्ग की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। भाजयुमो नेता निशांक गर्ग के शव पर गोली के निशान थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि भााजयुमो नेता ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने उनको गोली मारी है। पुलिस भाजयुमो नेता निशांक गर्ग के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Published on:
10 Jun 2023 09:40 am
Also Read
View All