मेरठ

भाकियू की चेतावनी: BJP विधायक नंदकिशोर शहर में घुसे तो पहना देंगे जूतों की माला

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान के बाद भाकियू में उबाल है। आज भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा, अगर भाजपा विधायक नंदकिशोर मुजफ्फरनगर में घुसे तो उनको जूतों की माला पहना देंगे।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2023, 9:54 PM IST
BKU Meeting
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान के बाद मुजफ्फरनगर में जुटे पश्चिम यूपी जिले के भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्ता।

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान के बाद भारतीय किसान यूनियन में उबाल है। बता दें कि भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा था कि अगर राकेश टिकैत किसानों के बीच ना होते तो उनका एनकाउंटर हो जाता।

विवादित बयान के बाद से पश्चिम यूपी की राजनीति गरमा गई
भाजपा विधायक नंद किशोर के इस विवादित बयान के बाद से पश्चिम यूपी की राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक के इस बयान के विरोध में आज मुजफ्फरनगर में पश्चिम यूपी के जिलों के भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा विधायक के बयान की निंदा की गई और आक्रोश व्यक्त किया गया।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के विवादित बयान पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पलटवार किया
बागपत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के विवादित बयान पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पलटवार किया। भाकियू जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर नंद किशोर गुर्जर मुजफ्फरनगर में घुसे तो उन्हें जूतों की माला पहना देंगे।

गाजीपुर बॉर्डर पर हुए आंदोलन में राकेश टिकैत के एनकाउंटर की बयानबाजी की जांच होनी चाहिए
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर हुए आंदोलन में राकेश टिकैत के एनकाउंटर की बयानबाजी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सरकार, आईजी व डीआईजी से मांग करती है कि वह पूरे प्रकरण की जांच कराएं। इसमें किस-किस का हाथ था। इसकी जांच होनी चाहिए।

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी
उन्होंने कहा कि अगर इसका खुलासा नहीं हुआ और भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की हत्या की साजिश की गई थी। जिसमें नंदकिशोर गुर्जर का हाथ था। इसलिए इस षड्यंत्र खुलासा जरूरी है। कार्रवाई न होने पर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला