मेरठ

नाच-गाने के बीच यहां हुआ कुछ एेसा कि दूल्हे समेत बंधक बना ली बारात

दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची पुलिस
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 11:49 AM IST
DEMO PIC
नाच-गाने के बीच यहां हुआ कुछ एेसा कि दूल्हे समेत बंधक बना ली बारात

बागपत।कहते है जिस शादी में नाच-गाना आैर धूम धड़ाका न हो।वो शादी क्या, लेकिन यूपी के बागपत जिले में शादी समारोह में बारातियों को यहीं काम करना भारी पड़ गया।धूम-धाम से पहुंची बारात के बीच चंद मिनटों में ही कुछ एेसा हो गया कि लोग हैरान रह गये।इतना ही नहीं स्वागत में खड़े लड़की वालों आैर डांस करते आ रहे लड़के वालों के बीच मारपीट आैर पत्थरबाजी होने लगी।जमकर सघर्ष हो गया। दोनों पक्षो में हुए संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।वहीं गुस्साए लड़कीं पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद घंटो हंगामा चलता रहा।वहीं दोनों पक्षों को थाने लाया गया।

इस बात को लेकर भड़क गए लड़की वाले

दरअसल मामला वाजिदपुर गांव का है। जहां क्षेत्र की मलकपुर से एक बारात आई थी। शादी में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी दौरान हुई घुड़चढ़ी पर बाराती नाच-गाने लगे। इसमें कुछ युवतियां डांस कर रही थी। इसी दौरान किसी युवक ने डांस कर रही युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद विवाद हो गया। लड़की वालों ने लड़के वालों को समझाने का प्रयास किया। उधर लड़की वाले भी उग्र हो गये। जिसके बाद बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। वहीं छोटी सी लड़ार्इ ने सघर्ष का रूप ले लिया।

लड़की वालों ने बारातियों का किया ये हाल

वहीं इस पथराव आैर मारपीट के बीच गुस्साएं लड़की वालों ने दूल्हे के साथ ही बारात को बंधक बना लिया। इस दौरान घंटों हंगामा चलता रहा और बात थाने तक पहुंच गई।जहां दोनों पक्षों ने थाने में अपनी अपनी शिकायत दी। वहीं पुलिस छेड़छाड़ की बात से इनकार कर रही है और डांस को लेकर हुए विवाद को कारण बता रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला